728 x 90

जालंधर जिले में 510539 टन गेहूं की आमद

जालंधर जिले में 510539 टन गेहूं की आमद

जालंधर ।  पंजाब में  जालंधर  के  जिला  उपायुक्त  डॉ  हिमांशु  अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम  तक  कुल  510539 टन गेहूं  बिक्री  के  लिए  जिले की  अनाज  मंडियों  में  पहुंची,  जिसमें  से  510475  टन फसल  की खरीद की जा चुकी  है। डॉ हिमांशु ने बताया कि पनग्रेन ने 167016 टन, मार्कफेड ने 137480,

जालंधर ।  पंजाब में  जालंधर  के  जिला  उपायुक्त  डॉ  हिमांशु  अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम  तक  कुल  510539 टन गेहूं  बिक्री  के  लिए  जिले की  अनाज  मंडियों  में  पहुंची,  जिसमें  से  510475  टन फसल  की खरीद की जा चुकी  है।

डॉ हिमांशु ने बताया कि पनग्रेन ने 167016 टन, मार्कफेड ने 137480, पनसप ने 115573, पंजाब  स्टेट वेयरहाउस  कार्पोरेशन  ने 57343,  एफ.सी.आई.  ने 57343 टन, सरकार द्वारा 28060 टन और  निजी व्यापारियों  द्वारा  5002  टन  गेहूं  की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को खरीदी गयी फसल के लिए 1221 करोड़ रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया है और इसका उठान भी तेजी से किया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से खरीद प्रक्रिया को उचित और कुशलतापूर्वक चलाने के निर्देशों तथा गेहूं की बंपर पैदावार के मद्देनजर जिले में 79 स्थायी मंडियों के अलावा 23 अस्थायी मंडियां भी स्थापित की गयीं, जिनमें किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories