728 x 90

आरबीआई ने ड्यूश बैंक इंडिया पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

आरबीआई ने ड्यूश बैंक इंडिया पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

प्रकाश कुंज । मुंबई  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के पालन नहीं करने  के  आरोप  में ड्यूश बैंक  एजी,  इंडिया  पर 50 लाख रुपये  का जुर्माना लगाया  है। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि बैंक ने बड़े कर्ज़दारों की जानकारी समय पर केंद्रीय डेटाबेस में नहीं दी, जो नियमों के मुताबिक जरूरी है। यह

प्रकाश कुंज । मुंबई  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के पालन नहीं करने  के  आरोप  में ड्यूश बैंक  एजी,  इंडिया  पर 50 लाख रुपये  का जुर्माना लगाया  है।

आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि बैंक ने बड़े कर्ज़दारों की जानकारी समय पर केंद्रीय डेटाबेस में नहीं दी, जो नियमों के मुताबिक जरूरी है। यह लापरवाही बैंक की वित्तीय निगरानी के दौरान सामने आई, जो 31 मार्च 2024 तक की स्थिति पर आधारित थी।

केंद्रीय बैंक ने जांच के बाद बैंक को नोटिस भेजा और जवाब मांगा कि नियमों के उल्लंघन के लिए उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। बैंक के जवाब और सुनवाई के बाद आरबीआई ने पाया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है इसलिए उस पर मौद्रिक जुर्माना लगाया गया।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories