728 x 90

श्री सरस निकुंज में सजी नौका विहार झांकी

श्री सरस निकुंज में सजी नौका विहार झांकी

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री सरस निकुंज में शनिवार को शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सानिध्य में  नौका विहार की झांकी सजाई गई। ठाकुरजी राधा रानी संग सुसज्जित नौका में विहार करते नजर आए। मंदिर के गर्भ गृह को जलाशय और वन का रूप दिया गया। सुगंधित और शीतल

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री सरस निकुंज में शनिवार को शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सानिध्य में  नौका विहार की झांकी सजाई गई।

ठाकुरजी राधा रानी संग सुसज्जित नौका में विहार करते नजर आए। मंदिर के गर्भ गृह को जलाशय और वन का रूप दिया गया। सुगंधित और शीतल वातावरण में ठाकुरजी ने नौका विहार किया।

भक्तों ने नौका विहार के पदों का गायन किया। इससे पूर्व ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी सरकार का पंचामृत अभिषेक कर ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया गया। ऋतु फलों और शर्बत का भोग लगाया गया।

श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि रविवार, 25 मई को फूल बंगला सजाया जाएगा।  26 मई को आचार्य जयंती मनाई जाएगी। वहीं, 27 मई को सुबह नौ से बारह बजे तक शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories