728 x 90

शराब से खराब कोई चीज नहीं : यादव

शराब से खराब कोई चीज नहीं : यादव

प्रकाश कुंज ।  खरगोन  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जिंदगी में शराब से खराब कोई चीज नहीं और प्रदेश धीरे-धीरे नशामुक्ति की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव कल शाम खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के बेड़िया पहुंचे थे। उन्होंने यहां 266 करोड रुपए की लागत के 24 विकास

प्रकाश कुंज ।  खरगोन  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जिंदगी में शराब से खराब कोई चीज नहीं और प्रदेश धीरे-धीरे नशामुक्ति की ओर बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव कल शाम खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के बेड़िया पहुंचे थे। उन्होंने यहां 266 करोड रुपए की लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी में शराब से खराब कोई चीज नहीं हो सकती। उन्होंने 19 धार्मिक नगरों में शराब बंदी का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश धीरे-धीरे नशा मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शराब बंद कर अब दूध की दुकान खोलने का अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में किसान को बिजली की कमी के चलते एक फसल लेने में मुश्किल पड़ जाती थी जबकि भाजपा शासन काल में वह तीन-तीन फसल ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष झूठ का पुलिंदा है इसलिए वह इंदौर से निपट गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी सरकार बनाने के लिए झूठ बोलती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1971 में गरीबी हटाओ नारा दिया। लेकिन 2002-03 तक प्रति व्यक्ति आय 11000 रुपए साल ही थी। गरीब और गरीब होता गया ,जबकि आज प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 52 हजार रुपए हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य परिवहन निगम को बंद कर दिया था जबकि भारतीय जनता पार्टी बस सेवाओं की शीघ्र ही शुरुआत करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तथा खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री की किसान सम्मान निधि, गेहूं तथा अन्य अनाजों पर किसानों को अच्छा भुगतान, खेतों में सोलर पैनल दूध उत्पादन बढ़कर 20% किए जाने दीवाली के बाद भाई दूज पर लाडली बहना की राशि 1500 रुपए करने, गरीब मरीजों के लिए एयर एम्बुलेंस, शासकीय सेवकों के प्रमोशन और दो लाख पदों का सृजन, राम गमन पथ, स्कूल तथा कॉलेज के लिए बस सुविधा व सांदीपनि स्कूल आदि योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि इस देश और प्रदेश में अधिकांश समय कांग्रेस ने राज किया है, लेकिन लोग कांग्रेस के शासनकाल को याद करके अपशब्द बोलते हैं। कांग्रेस ने कभी विकास में विश्वास नहीं किया। उन्होंने जनता के साथ मध्यप्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया। कांग्रेस को अपने 55 सालों के कार्यों पर माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में मध्य प्रदेश सभी मामलों में उम्दा प्रदर्शन कर रहा है और अधिकांश क्षेत्रों में हम नंबर वन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का विश्वास कायम रहेगा। उन्होंने बताया कि हमने अपने संकल्प पत्र को वचन पत्र की तरह पाबंद किया है।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories