728 x 90

वेतन नहीं मिलने से उद्यान श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी

वेतन नहीं मिलने से उद्यान श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी

प्रकाश कुंज ।  जयपुर  वार्ड संख्या 35 (नगर निगम हेरिटेज) के अंतर्गत आने वाले उद्यानों की साफ-सफाई, सिंचाई, पेड़ों की छंटाई एवं रखरखाव का कार्य एक नर्सरी को सौंपा गया है। परंतु विगत कई माह से उद्यानों में कार्यरत श्रमिकों को नियमित वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस अन्याय से आहत होकर उद्यान श्रमिकों

प्रकाश कुंज ।  जयपुर  वार्ड संख्या 35 (नगर निगम हेरिटेज) के अंतर्गत आने वाले उद्यानों की साफ-सफाई, सिंचाई, पेड़ों की छंटाई एवं रखरखाव का कार्य एक नर्सरी को सौंपा गया है। परंतु विगत कई माह से उद्यानों में कार्यरत श्रमिकों को नियमित वेतन नहीं दिया जा रहा है।
इस अन्याय से आहत होकर उद्यान श्रमिकों ने 15 जून 2025 से कार्य बहिष्कार कर दिया है। कार्य बंद होने के कारण उद्यानों में कचरा और गंदगी का अंबार लग चुका है, जिससे नागरिकों को भी असुविधा हो रही है। कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा।  संवेदक 5 महीने कार्य करवा कर केवल 2 महीने का वेतन देता है। तीन माह का वेतन बकाया चलता रहता है। श्रमिकों ने बार-बार उद्यान निरीक्षक, सुपरिटेंडेंट, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी पीड़ा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इन मेहनतकश श्रमिकों की हालत दयनीय होती जा रही है। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दवा-इलाज तक प्रभावित हो रहा है।
ये है प्रमुख मांगे
1. सभी श्रमिकों को शीघ्र बकाया वेतन का भुगतान किया जाए।
2. संवेदक को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वह हर माह नियमानुसार वेतन प्रदान करे।
3. उद्यानों की सुंदरता और शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा की जाए।
4. यह केवल मजदूरों की नहीं, पूरे शहर की जन समस्या है। समय रहते समाधान अत्यंत आवश्यक है, जिससे जयपुर की हरियाली और श्रमिकों की आजीविका दोनों बनी रहे।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories