प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1870 – अदा केपले अमेरिका में लॉ कॉलेज के ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनी। 1876 – सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1914 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए आंदोलन करने के
प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1870 – अदा केपले अमेरिका में लॉ कॉलेज के ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनी।
1876 – सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पहली बार गिरफ्तार हुए।
1917 – भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन।
1928 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार कल्याणजी का जन्म।
1933 – फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1937 – दुनिया का पहला इमरजेंसी नम्बर 999 को लंदन में जारी किया गया।
1938 – बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया।
1947 – भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।
1956 – भारतीय पत्रकार और राजनेता हरिवंश नारायण सिंह का जन्म।
1962 -रवांडा और बुरुंडी आजाद हुए।
1969 – भारतीय राजनीतिज्ञ और राज्य सभा सांसद भूपेन्द्र यादव का जन्म।
1985 – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार के. एच. आरा का निधन।
1997 – हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।
1999 – आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।
2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
2002 – ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
2003 – चार आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन।
2005 – ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
2006 – फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
2007 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
2007 – भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं तेरहवीं लोकसभा के सांसद साहिब सिंह वर्मा का निधन।
2008 – रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 – मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
2014 – फीफा विश्व कप में फ्रांस ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया।