प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1816 : अर्जेंटिना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1819 : सिलाई मशीन के अविष्कारक एलायस हाउ का जन्म। 1875 : बंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना। 1877 : लंदन में पहली विबंलडन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 1893 :
प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1816 : अर्जेंटिना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1819 : सिलाई मशीन के अविष्कारक एलायस हाउ का जन्म।
1875 : बंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।
1877 : लंदन में पहली विबंलडन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
1893 : डॉक्टर डैन विलियम्स दुनिया की पहली ओपन हार्ट सर्जरी की थी।
1925 : भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निदेशकों में शुमार गुरुदत्त का जन्म।
1938 : अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
1939 : दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में छह हजार भारतीयों ने एक बैठक में रंगभेद और नस्लभेद के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया।
1952 : भारत में योजना आयोग ने पहली पंचवर्षीय योजना को प्रकाशित किया था।
1969 : वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
1973 : ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।
1982 : तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।
1991 : दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2002 : ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
2004 : एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
2007 : बोइंग ने 787 ड्रिमलाइनर को लॉन्च किया। दिसंबर 2009 में इस विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी।
2011 : सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।