728 x 90

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

प्रकाश कुंज ।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं। 1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ। 1553 : मात्र 15 साल की उम्र में लेडी जेन ग्रे इंग्लैंड की रानी बनीं। हालांकि वे केवल 9 दिन तक ही इस पद रहीं इसलिए उन्हें 9

प्रकाश कुंज ।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।

1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1553 : मात्र 15 साल की उम्र में लेडी जेन ग्रे इंग्लैंड की रानी बनीं। हालांकि वे केवल 9 दिन तक ही इस पद रहीं इसलिए उन्हें 9 दिन की रानी के नाम से भी जाना जाता है।
1624 : हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
1806 : वेल्लोर में भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह किया था।
1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1856 : निकोला टेस्ला का जन्म हुआ। उनके नाम पर ही फ्लक्स की मानक इकाई को टेस्ला का नाम दिया गया है।
1907 : फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।
1938 : होवर्ड ह्यूज ने लॉकहीड-14 के जरिए 91 घंटे में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकॉर्ड बनाया।
1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1962 : दुनिया की पहला संचार उपग्रह टेलस्टार-1 को नासा ने प्रक्षेपित किया।
1965 : महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।
1966 : वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।
1972 : मुंबई के मझगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1973 : पाकिस्तान की नैशनल असेंबली ने बंगलादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पारित किया।
1983 : ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986 : भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।
1991 : सोवियत संघ के टूटने के बाद बोरिस येत्सिन रूस के पहले राष्ट्रपति बने।
1995 : म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नजरबंद नेता आंग सान सूकी लगभग 6 साल के बाद नजरबंदी से मुक्त की गईं।
1999 : जिनीवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
2002 : पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2003 : नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
2005 : भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008 : केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
2019 : वॉक्सवैगन ने अपने 81 साल पुराने पहले कार मॉडल ‘बीटल’ का प्रोडक्शन बंद करने की घोषणा की।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories