728 x 90

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 1662 : इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया। 1795 : ‘मार्सिलेस ‘फ्रांस का राष्ट्रगान बना। 1904 : अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना। 1910 : एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर

प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

1662 : इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया।
1795 : ‘मार्सिलेस ‘फ्रांस का राष्ट्रगान बना।
1904 : अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
1910 : एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1916 : दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरुआत।
1926 : बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।
1955 : प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
1961 : स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
1968 : अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत।
1979 : भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1984 : पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 : सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
2004 : माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
2010 : भारतीय रुपया चिह्न (₹)भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक किया गया था।
2011 : भारत ने एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2017 : गणित का प्रतिष्ठित सम्मान फील्ड्स मेडल पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन।
2018 : फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर अपना दूसरा फीफा विश्व कप खिताब जीता।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories