प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 1661 : स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया। 1856 : हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली। 1890 : पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के
प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1661 : स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।
1856 : हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।
1890 : पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।
1905 : बागेरहाटर (अब बंगलादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।
1909 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ अली का जन्म।
1925 : इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
1945 : अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
1951 : नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1968 : भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्म।
1969 : इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश में अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।
1974 : भारत ने अपना पहला सफल परमाणु परीक्षण किया, जिसे “ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा” नाम दिया गया।
1990 : यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1992 : डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के 9 वें राष्ट्रपति बने।
1999 : जॉन एफ़. केनेडी के पुत्र जॉन एफ़. केनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2003 : पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इजरयइल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
2006 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
2007: बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
2016 : ऑपरेशन संकटमोचन के तहत युद्ध प्रभावित दक्षिणी सूडान से 156 लोगों को वायुसेना के विमान से भारत लाया गया।
2018 : जुपिटर ग्रह के 12 नए चांद खोजे गए, इसके बाद जुपिटर के कुल चांद की संख्या 79 हो गई।
2019 : मुंबई में एक 100 वर्ष पुरानी इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत।