728 x 90

कुएं में गिरने से युवक की मौत पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

कुएं में गिरने से युवक की मौत पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्रकाश कुंज । अजमेर.  जिले के  नसीराबाद  के  निकट  दिलवाड़ी  गांव  में  कुएं  में  गिरने  से  युवक  की  मौत हो गई ।  मृतक  की  पहचान  दिलवाड़ी निवासी बाबूलाल गुर्जर (27) पुत्र सांवर लाल गुर्जर के रूप में हुई है।  पुलिस  ने  पोस्टमॉर्टम  के  बाद  शव  परिजन  के  सुपुर्द  कर  दिया।  पुलिस मामले की जांच में

प्रकाश कुंज । अजमेर.  जिले के  नसीराबाद  के  निकट  दिलवाड़ी  गांव  में  कुएं  में  गिरने  से  युवक  की  मौत हो गई ।  मृतक  की  पहचान  दिलवाड़ी निवासी बाबूलाल गुर्जर (27) पुत्र सांवर लाल गुर्जर के रूप में हुई है।  पुलिस  ने  पोस्टमॉर्टम  के  बाद  शव  परिजन  के  सुपुर्द  कर  दिया।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक बाबूलाल अपने खेत पर कुएं से पानी निकाल रहा था।  इस दौरान  उसका  पैर  फिसल  गया ।  इससे  वह  कुएं  में गिर गया। उसकी मौत हो गई।  पता चलने  पर ग्रामीणों  ने  बाबूलाल  को  कुएं  से निकाला  और पुलिस  को  सूचना दी।  मौके  पर  खासी  भीड़  जुट  गई । नसीराबाद सदर थाना से डूंगाराम चौधरी मय जाब्ते के घटनास्थल पर पहुंचे।  पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories