728 x 90

महाराष्ट्र में भाजपा नेता हाजी अरफात सड़क दुर्घटना में घायल

महाराष्ट्र में भाजपा नेता हाजी अरफात सड़क दुर्घटना में घायल

प्रकाश कुंज । मुंबई, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष हाजी अरफात शेख सोमवार को सायन-पनवेल हाईवे के कलंबोली इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह दुर्घटना आज सुबह उस समय हुई जब श्री शेख रायगढ़ से मुंबई आ रहे थे। वाहन के

प्रकाश कुंज । मुंबई, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष हाजी अरफात शेख सोमवार को सायन-पनवेल हाईवे के कलंबोली इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

यह दुर्घटना आज सुबह उस समय हुई जब श्री शेख रायगढ़ से मुंबई आ रहे थे। वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण एक अन्य कार से टकराने के बाद वह घायल हो गए।
इस घटना में  शेख के पैर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पनवेल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories