728 x 90

12 साल बाद बना मिथुन राशि में बुधादित्य योग

12 साल बाद बना मिथुन राशि में बुधादित्य योग

प्रकाश कुंज । जयपुर  रविवार सुबह सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर गए। इस राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह मौजूद हैं। सूर्य के प्रवेश से मिथुन राशि की स्थिति और मजबूत होगी। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा के अनुसार सूर्य एक राशि

प्रकाश कुंज । जयपुर  रविवार सुबह सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर गए। इस राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह मौजूद हैं। सूर्य के प्रवेश से मिथुन राशि की स्थिति और मजबूत होगी। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा के अनुसार सूर्य एक राशि में एक माह, बुध लगभग डेढ़ माह और गुरु एक वर्ष तक रहते हैं। इस तरह तीनों ग्रहों का यह संयोग 12 साल बाद बन रहा है।

ग्रहों का यह संयोग सिंह, मकर और मीन राशि के लिए श्रेष्ठ फलदायक रहेगा। वृषभ, कन्या और धनु राशि के जातकों को उत्तम फल मिलेंगे। मिथुन वायु तत्व की राशि है। सूर्य के प्रवेश से मौसम में बदलाव होगा। गर्मी की तपिश कम होगी। बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के योग बनेंगे। शेयर बाजार की स्थिति सुधरेगी। मुद्रा भंडारण को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। बुधादित्य योग मिथुन राशि वालों का सम्मान बढ़ाएगा तथा समय में भी परिवर्तन होगा।

राशियों के जातकों पर प्रभाव

 मेष:  पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृषभ:  वाहन चलाते समयसावधानी रखनी होगी।
मिथुन: मान-सम्मान मिलेगा।
कर्क:  घर-परिवार में कलह का सामना।
सिंह:  आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पुरस्कार मिलने की संभावना है।
कन्या:  कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा टालें।
तुला :  धार्मिक यात्रा के योग हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
वृश्चिक:  विद्यार्थियों को लाभ  होगा। ससुराल पक्ष से फायदा मिलेगा। माता-पिता का ध्यान रखें।
धनु:  संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।
मकर:  भूमि और वाहन खरीदने के योग हैं।
कुंभ:  विद्यार्थियों को लाभ होगा।
मीन:  यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories