728 x 90



  • मंत्री किरोड़ी ने नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

    मंत्री किरोड़ी ने नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी0

    -लोडिंग टेंपो में बैठकर पहुंचे; मार्बल पाउडर-बजरी और रंग मिलाकर बना रहे थे डीएपी किशनगढ़, (प्रकाश कुंज): कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां नकली डीएपी, एसएपी और पोटेशियम बनाया जा रहा था। फैक्ट्री पर छापा मारने के लिए मंत्र किरोड़ी लोडिंग टेंपो में बैठकर पहुंचे। फैक्ट्री किशनगढ़ के उदयपुर कलां क्षेत्र में थी। दरअसल, कृषि मंत्री किशनगढ़ के रलावता गांव में कृषि संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे वे यहां से सिलोरा होते हुए भीलवाड़ा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वे कार से हाईवे पर उतर गए और फैक्ट्री में जा रहे लोडिंग टेंपो में बैठकर अधिकारियों को पीछे आने के लिए कहा। इसके बाद वे भूमि एग्रो इंडस्ट्रीज में पहुंचे। यहां पता चला कि रंगों और मार्बल पाउडर से यहां खाद बनाई जा रही थी। मंत्री किरोड़ी मीणा ने कहा-कृषि विभाग के अधिकारी मेरे साथ है। मार्बल का रो मेटेरियल, बजरी, मिट्टी को मशीन में डालकर हाई टेंपरेचर से खाद बनाया जा रहा था। मार्बल पाउडर को ब्लैक कर दिया तो डीएपी, सफेद कर दिया तो एसएसपी, ब्राउन कर दिया तो पोटेशियम (पोटाश)तैयार कर लिया। ऐसे करीब तीन दर्जन प्लांट इस एरिया में चल रहे हैं। ये इस नकली खाद को कट्टों में भरकर मार्का का ठप्पा लगाकर सप्लाई करते हैं। ये कहां-कहां सप्लाई हो रहा था, ये जांच का विषय है। यहां बड़ी संख्या में खाली और भरे कट्टे मंत्री किरोड़ी बोले-इतने बड़े-बड़े प्लांट यहां सालों से लगे हुए हैं। ये सरकार, पुलिस की निगाह से बचे हुए हैं। इसकी जांच करेंगे। किसानों को लूटने का सिलसिला यहां सालों से चल रहा है। किसानों के साथ धोखा किया गया है। यहां खाली और भरे हुए कट्टे बड़ी मात्रा में है। साथ ही मार्का लगाने का सामान और पेंट भी मौजूद है। किरोड़ी मीणा ने यहां मजदूरों से बात की। अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश मंत्री किरोड़ी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। किरोड़ी मीणा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पूरे एरिया में करीब 12 से ज्यादा खाद बनाने की इंडस्ट्री है। इस फैक्ट्री में मामला सामने आने के बाद मंत्री किरोड़ी दूसरी फैक्ट्रियों में भी पहुंचे।

    READ MORE
  • भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

    भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं0

    प्रकाश कुंज ।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं। 1577: मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म। 1725: भारतीय वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ। 1727: फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। 1759: अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेंसिलवेनिया में थियेटर के सभी

    READ MORE
  • अधिकारी को ब्लैकमेल कर कॉन्स्टेबल ने 5 लाख मांगे

    अधिकारी को ब्लैकमेल कर कॉन्स्टेबल ने 5 लाख मांगे0

    -युवती के साथ बैठा था; 80 हजार लेकर छोड़ा; एसपी ने सस्पेंड कर गिरफ्तार किया भीलवाड़ा, (प्रकाश कुंज): रिहायशी इलाके में युवती के साथ बैठे सरकारी अधिकारी को छोड़ने की एवज में कॉन्स्टेबल ने 5 लाख रुपए की मांग कर दी। इसके बाद 80 हजार रुपए अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए वहीं बाकी की रकम अगले दिन देने के बाद उसे छोड़ दिया। अधिकारी ने वहां से जाने के बाद उसकी शिकायत एसपी से कर डाली। मामले में एसपी ने एक्शन लेते हुए कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। मामला भीलवाड़ा के मांडल थाना इलाके का बुधवार देर रात का है। एसपी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों द्वारा किसी भी हालत में भ्रष्टाचार और ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने के बाद आरोपी कांस्टेबल हंसराज गुर्जर को सस्पेंड करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उससे मामले को लेकर डिटेल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। मांडल थाना एसएचओ राजपाल ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद नानकपुरा चौकी के कॉन्स्टेबल हंसराज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सरकारी विभाग का एक अधिकारी युवती से मिलने पहुंचा था। इस दौरान कुछ लड़के वहां पहुंचे और उसके बाद कॉन्स्टेबल भी वहां पहुंचा। आरोप है कि हंसराज ने अधिकारी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मामला रफा-दफा करने की एवज में 5 लाख की डिमांड की थी। 80 हजार आनलाइन ट्रांसफर करवाए इसके बाद हंसराज ने अपने अकाउंट में 80 हजार रुपए आनलाइन ट्रांसफर भी करवाए थे। बाकी की रकम बाद में देने की बात हुई थी। इसके बाद पीड़ित अधिकारी भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह के पास शिकायत

    READ MORE
  • राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री, 4 मरीज संक्रमित मिले

    राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री, 4 मरीज संक्रमित मिले0

    -डॉक्टर बोले-सतर्क रहें; जयपुर में आए सबसे ज्यादा कोविड केस जयपुर ।  : राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों पुणे स्थित एनआईवी में भेजे गए 4 मरीजों के सैंपल में एक्सएफजी के 2 और एलएफ.7.9 के 2 केस मिले हैं। देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में इन दिनों इन दोनों वैरिएंट के केस ज्यादा आ रहे

    READ MORE
  • अल कुरैश फाउंडेशन के चुनाव संपन्न

    अल कुरैश फाउंडेशन के चुनाव संपन्न0

    अल कुरैश फाउंडेशन के चुनाव संपन्न :-  हमीद अध्यक्ष, सगीर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोबीन सविच व रियाज कोषाध्यक्ष बने । जयपुर। पंजीकृत संस्था अल कुरैश फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज यहां आदर्श नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। अध्यक्ष वसीम अकरम कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें

    READ MORE
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन0

    प्रकाश कुंज ।  पटना  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पटना में जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा हवाईअड्डे के नए सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास किया। मोदी के गुरुवार को जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डा पहुंचने पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा सहित

    READ MORE

Latest Posts

Top Authors