728 x 90



  • जयपुर में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड

    जयपुर में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड0

    -लिखा- मां मुझे माफ करना, काबिल बेटा नहीं बन पाया, लालच में आ गया जयपुर.@प्रकाश कुंज: राजधानी जयपुर में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने जहर खाकर होटल में सुसाइड कर लिया। होटल स्टाफ रूम में चाय देने पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। मैनेजर को सूचना देने के बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया। युवक का शव जमीन पर पड़ा था। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मां मुझे माफ करना, मैं आपका काबिल बेटा नहीं बन पाया। मैं किसी के लालच में आ गया था। 4 लाख रुपए उन लोगों को ट्रांसफर कर दिए। विधायकपुरी थाना सीआई बीएल मीणा ने बताया-होटल चूरू से सुबह कॉल आया कि उनके होटल में रुके हुए एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। उसका शव कमरे में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम को मौके से सुसाइड नोट, युवक के कपड़े, मोबाइल मिले। युवक की पहचान सत्यम कुमार सिंह पुत्र सत्येन्द्र किशोर सिंह निवासी मोतिहारी पूर्वी चम्पारण (बिहार) के रूप में हुई। युवक जयपुर में स्थित जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीटेक सैकेंड ईयर का छात्र है। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। परिवार के जयपुर आने के बाद होगी जांच मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी हैं। शव को एसएमएस अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है।  शुक्रवार को परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से शव का

    READ MORE
  • कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को किया भावविभोर

    कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को किया भावविभोर0

    -वीवॉक ऑफ एम्पावरमेंट की प्रस्तुति में ओपन माइक का शानदार आयोजन श्रीगंगानगर.@प्रकाश कुंज: वी वॉक ऑफ एम्पावरमेंट संस्था की ओर से गोरगांव पश्चिम स्थित रासा द स्टेज में गत रविवार की शाम एक बेहद खूबसूरत और यादगार ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  संस्थापक व मुख्य आयोजक नसरीन मलिक के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते

    READ MORE
  • बैंसला ने दी आंदोलन की चेतावनी, 8 जून को महापंचायत

    बैंसला ने दी आंदोलन की चेतावनी, 8 जून को महापंचायत0

    -बोले-अपना हक लेकर ही घर लौटेंगे; 17 महीने में सरकार ने कुछ नहीं किया दौसा   : गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने कहा है कि राज्य सरकार पर गुर्जर समाज से हुए समझौते का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 8 जून में पीलूपुरा (भरतपुर) में होने वाली महापंचायत निर्णायक होगी। यह भी कहा कि समाज अपनी मांगें पूरी

    READ MORE
  • वरिष्ठ पत्रकार डॉ. इंदौरिया सम्मानित

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. इंदौरिया सम्मानित0

    जयपुर, (ब्यूरो): राजधानी जयपुर के पाथेय भवन में सर्वशक्ति मित्र मण्डल फाउंडेशन ने अपना 8वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह मनाया। जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ.श्रीराम इंदौरिया सहित विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेन्द्र पाराशर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के कार्य एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संगठन का पंजीयन 2018 में हुआ है किन्तु संगठन धरातल पर करीब 20 साल से कार्य कर रहा है और आज

    READ MORE
  • मंत्री किरोड़ी ने नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

    मंत्री किरोड़ी ने नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी0

    -लोडिंग टेंपो में बैठकर पहुंचे; मार्बल पाउडर-बजरी और रंग मिलाकर बना रहे थे डीएपी किशनगढ़, (प्रकाश कुंज): कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने गुरुवार को नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। यहां नकली डीएपी, एसएपी और पोटेशियम बनाया जा रहा था। फैक्ट्री पर छापा मारने के लिए मंत्र किरोड़ी लोडिंग टेंपो में बैठकर पहुंचे। फैक्ट्री किशनगढ़ के उदयपुर कलां क्षेत्र में थी। दरअसल, कृषि मंत्री किशनगढ़ के रलावता गांव में कृषि संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे वे यहां से सिलोरा होते हुए भीलवाड़ा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वे कार से हाईवे पर उतर गए और फैक्ट्री में जा रहे लोडिंग टेंपो में बैठकर अधिकारियों को पीछे आने के लिए कहा। इसके बाद वे भूमि एग्रो इंडस्ट्रीज में पहुंचे। यहां पता चला कि रंगों और मार्बल पाउडर से यहां खाद बनाई जा रही थी। मंत्री किरोड़ी मीणा ने कहा-कृषि विभाग के अधिकारी मेरे साथ है। मार्बल का रो मेटेरियल, बजरी, मिट्टी को मशीन में डालकर हाई टेंपरेचर से खाद बनाया जा रहा था। मार्बल पाउडर को ब्लैक कर दिया तो डीएपी, सफेद कर दिया तो एसएसपी, ब्राउन कर दिया तो पोटेशियम (पोटाश)तैयार कर लिया। ऐसे करीब तीन दर्जन प्लांट इस एरिया में चल रहे हैं। ये इस नकली खाद को कट्टों में भरकर मार्का का ठप्पा लगाकर सप्लाई करते हैं। ये कहां-कहां सप्लाई हो रहा था, ये जांच का विषय है। यहां बड़ी संख्या में खाली और भरे कट्टे मंत्री किरोड़ी बोले-इतने बड़े-बड़े प्लांट यहां सालों से लगे हुए हैं। ये सरकार, पुलिस की निगाह से बचे हुए हैं। इसकी जांच करेंगे। किसानों को लूटने का सिलसिला यहां सालों से चल रहा है। किसानों के साथ धोखा किया गया है। यहां खाली और भरे हुए कट्टे बड़ी मात्रा में है। साथ ही मार्का लगाने का सामान और पेंट भी मौजूद है। किरोड़ी मीणा ने यहां मजदूरों से बात की। अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश मंत्री किरोड़ी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। किरोड़ी मीणा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पूरे एरिया में करीब 12 से ज्यादा खाद बनाने की इंडस्ट्री है। इस फैक्ट्री में मामला सामने आने के बाद मंत्री किरोड़ी दूसरी फैक्ट्रियों में भी पहुंचे।

    READ MORE
  • अधिकारी को ब्लैकमेल कर कॉन्स्टेबल ने 5 लाख मांगे

    अधिकारी को ब्लैकमेल कर कॉन्स्टेबल ने 5 लाख मांगे0

    -युवती के साथ बैठा था; 80 हजार लेकर छोड़ा; एसपी ने सस्पेंड कर गिरफ्तार किया भीलवाड़ा, (प्रकाश कुंज): रिहायशी इलाके में युवती के साथ बैठे सरकारी अधिकारी को छोड़ने की एवज में कॉन्स्टेबल ने 5 लाख रुपए की मांग कर दी। इसके बाद 80 हजार रुपए अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए वहीं बाकी की रकम अगले दिन देने के बाद उसे छोड़ दिया। अधिकारी ने वहां से जाने के बाद उसकी शिकायत एसपी से कर डाली। मामले में एसपी ने एक्शन लेते हुए कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। मामला भीलवाड़ा के मांडल थाना इलाके का बुधवार देर रात का है। एसपी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों द्वारा किसी भी हालत में भ्रष्टाचार और ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने के बाद आरोपी कांस्टेबल हंसराज गुर्जर को सस्पेंड करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उससे मामले को लेकर डिटेल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। मांडल थाना एसएचओ राजपाल ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद नानकपुरा चौकी के कॉन्स्टेबल हंसराज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सरकारी विभाग का एक अधिकारी युवती से मिलने पहुंचा था। इस दौरान कुछ लड़के वहां पहुंचे और उसके बाद कॉन्स्टेबल भी वहां पहुंचा। आरोप है कि हंसराज ने अधिकारी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मामला रफा-दफा करने की एवज में 5 लाख की डिमांड की थी। 80 हजार आनलाइन ट्रांसफर करवाए इसके बाद हंसराज ने अपने अकाउंट में 80 हजार रुपए आनलाइन ट्रांसफर भी करवाए थे। बाकी की रकम बाद में देने की बात हुई थी। इसके बाद पीड़ित अधिकारी भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह के पास शिकायत

    READ MORE

Latest Posts

Top Authors