प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1776 – अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता से घोषणा की। 1857 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी धन सिंह गुर्जर का निधन। 1898 – भारत के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म। 1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के
प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1776 – अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता से घोषणा की।
1857 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी धन सिंह गुर्जर का निधन।
1898 – भारत के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म।
1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन।
1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त।
1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म।
1945 – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता सुशील कुमार का जन्म।
1957 – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी का जन्म।
1963 – भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का निधन।
1978 – भारतीय संविधान को बनाने में सहयोग देने वाली महिलाओं में से एक अम्मू स्वामीनाथन का निधन।
1982 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन।
1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।
1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
1998 – चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा, ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
2005 – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
2006 – गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।
2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक़ मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
2012 – सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।