728 x 90

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया। 1687 : न्यूटन के प्रिंसिपिया को रॉयल सोसायटी ऑफ इंग्लैंड ने पब्लिश किया। इसमें लॉ ऑफ मोशन और गुरुत्वाकर्षण के बारे में जानकारी थी। 1811

प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1687 : न्यूटन के प्रिंसिपिया को रॉयल सोसायटी ऑफ इंग्लैंड ने पब्लिश किया। इसमें लॉ ऑफ मोशन और गुरुत्वाकर्षण के बारे में जानकारी थी।
1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।
1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गयी।
1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।
1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।
1960 : मंगोलिया ने संविधान अपनाया।
1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।
1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया।
1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की।
1996 : लैब में बनी दुनिया की पहली भेड़ डॉली का जन्म हुआ।
2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories