728 x 90

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्रकाश कुंज ।  जयपुर  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त करके अपनी राजधानी आगरा लौटा। 1788 – वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना। 1931 – पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म। 1932 –

प्रकाश कुंज ।  जयपुर  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त करके अपनी राजधानी आगरा लौटा।

1788 – वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1931 – पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म।

1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।

1941 – फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

1947 –  एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

1950 – उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ, जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप लिया।

1951 – अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयाॅर्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण किया।

1960 – मेडागास्कर फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।

1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक आपातकाल लगाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1975 – इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।

1975 –  इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि के लिए आपातकाल लागू था।

1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

1993 – किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं। 1994 को जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2005 – ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई ।

2009 – संगीत और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन का निधन।

2014 – लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories