728 x 90

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1346 : लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बने। 1673 : नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए। 1801 : धूमकेतु पोहान की खोज फ्रांसीसी खगोलशास्त्री जॉन लुईस पोहान ने की। 1889 :

प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1346 : लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बने।
1673 : नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1801 : धूमकेतु पोहान की खोज फ्रांसीसी खगोलशास्त्री जॉन लुईस पोहान ने की।
1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।
1930 : ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।
1948 : येरूशलम पर पहला हवाई हमला।
1957 : इस्लामी धार्मिक नेता और मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन।
1971 : चिली की तांबे की खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1973 : पैरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।
1977 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
1979 : अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी।
1987 : दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1989 : विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1994 : सेकंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे का निधन, जिन्हें भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया था।
1995 : अमेरिकी और वियतनाम के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए।
1995 : बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।
2000 : प्रसिद्ध कवित्री एवं उपन्यासकार अमृता प्रीतम को पंजाबी साहित्य के लिए शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया गया।
2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके, जिसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत और 460 से अधिक घायल हुए।
2011 : नेपच्यून ग्रह ने अपनी खोज के बाद पहली परिक्रमा पूरी की।
2019 : यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े धातु के गुंबद का उद्घाटन किया ।
2021 : भारतवंशी सिरिशा बांदला ने वर्जिन गैलेक्टिक की यूनिटी-22 से अंतरिक्ष में सफल उड़ान भरी।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories