प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1770-कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 1776-अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनायी गयी। 1866-इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से
प्रकाश कुंज । भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1770-कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
1776-अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनायी गयी।
1866-इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
1897-महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म।
1921-ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला।
1924-मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन।
1935-एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।
1940-यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1947-भारत के पूर्व 17वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त शाहबुद्दीन याक़ूब क़ुरैशी का जन्म।
1948-भारतीय राजनीतिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म।
1955-पहले मैग्रिशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
1964-प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई।
1970-प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी लीला नाग का निधन।
1983-भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य घनश्यामदास बिड़ला का निधन।
1987-160 वर्षो में पहली बार मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी।
1989-भारतीय पैरा-बैडमिन्टन खिलाड़ी मानसी जोशी का जन्म।
1997-भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक मिहिर सेन का निधन।
2001-अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा।
2003-कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
2006-नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
2007-फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
2008-ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
2010-अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
2012-अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।
2013-ग्रीस के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ईआरटी को तत्कालीन प्रधानमंत्री एंटोनिस समरस द्वारा बंद कर दिया गया।
2015-ग्रीस के सार्वजनिक प्रसासक ईआरटी को तत्कालीन प्रधानमंत्री एलेक्सिस त्सिप्रास द्वारा फिर से खोल दिया गया।
2021-कन्नड़ भाषा में लिखने वाले एक भारतीय कवि, नाटककार और दलित कार्यकर्ता सिद्धलिंगैया का निधन।