728 x 90

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1849: गैस मास्क के लिए लुई हैस्लेटो को पेटेंट मिला। 1897: असम में भूकंप से करीब 1500 लोगों की मौत हुई। 1929: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के जुल्म का शिकार बनी यहूदी लड़की एनी फ्रेंक का जन्म। नाजियों की कैद

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1849: गैस मास्क के लिए लुई हैस्लेटो को पेटेंट मिला।
1897: असम में भूकंप से करीब 1500 लोगों की मौत हुई।
1929: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के जुल्म का शिकार बनी यहूदी लड़की एनी फ्रेंक का जन्म। नाजियों की कैद के दौरान लिखी गई एनी की डायरी को बाद में किताब के रूप में छापा गया।
1962: अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले कारागार एलकटराज से तीन क़ैदी भाग निकले। इस जेल को सुरक्षा के हिसाब से अकाट्य माना जाता था और यहां सबसे गंभीर अपराधों वाले कैदियों को रखा जाता था।
1964: अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्र क़ैद की सजा।
1972: महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन
1975: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया।
1990: इंडियन नेशनल सैटेलाइट (इनसैट-1डी) को लॉन्च किया गया।
1994: बोइंग-777 ने अपनी पहली उड़ान भरी। उस समय इस विमान में दुनिया का सबसे बड़ा ट्विन जेट इंजन लगाया गया था।
1998: भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
2005: फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया।
2007: ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2013: भारत में 163 साल से चली आ रही टेलीग्राम सेवा को बंद करने की घोषणा की गई। 15 जुलाई 2013 के दिन देश में आखिरी टेलीग्राम भेजा गया।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories