728 x 90

परमाणु युद्ध के प्रभावों की जांच के लिए स्वतंत्र वैज्ञानिक पैनल नियुक्त – यूएन

परमाणु युद्ध के प्रभावों की जांच के लिए स्वतंत्र वैज्ञानिक पैनल नियुक्त – यूएन

प्रकाश कुंज ।  संयुक्त राष्ट्र  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने परमाणु युद्ध के भौतिक प्रभावों एवं सामाजिक परिणामों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों का एक स्वतंत्र वैज्ञानिक पैनल नियुक्त किया है। यह जानकारी एक प्रवक्ता ने दी। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा,

प्रकाश कुंज ।  संयुक्त राष्ट्र  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने परमाणु युद्ध के भौतिक प्रभावों एवं सामाजिक परिणामों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों का एक स्वतंत्र वैज्ञानिक पैनल नियुक्त किया है। यह जानकारी एक प्रवक्ता ने दी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा, ‘’इस 21 सदस्यीय पैनल का गठन वैश्विक परिवेश को ध्यान में रखते हुए किया गया है जिसमें शीत युद्ध के बाद परमाणु युद्ध का खतरा किसी भी समय की तुलना में सबसे अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के पैनल को परमाणु युद्ध के बाद के दिनों, हफ्तों और दशकों में स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर होने वाले परिणामों की जांच करने का काम सौंपा गया है। प्रवक्ता हक ने कहा कि पैनल में शामिल वैज्ञानिक अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अग्रणी हैं तथा विश्व के सभी क्षेत्रों से आये हैं।

उन्होंने कहा कि पैनल इस वर्ष सितंबर में अपनी पहली बैठक करेगा और 2027 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को अंतिम रिपोर्ट सौंपेगा।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories