728 x 90

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट को आपातस्थिति में मुंबई में उतारा गया

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट को आपातस्थिति में मुंबई में उतारा गया

प्रकाश कुंज ।  नई दिल्ली  राजधानी दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6271 को बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपातस्थिति में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार आज दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय

प्रकाश कुंज ।  नई दिल्ली  राजधानी दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6271 को बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपातस्थिति में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार आज दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरते समय उड़ान संख्या 6ई 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। उचित प्रक्रियाओं के बाद विमान को डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

प्रवक्ता ने कहा “ हालांकि विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच और मेंटिनेंस किया जाएगा। यात्रा पूरी करने के लिए वैकल्पित विमान की व्यवस्था की गयी है, जो यात्रियों को लेकर शीघ्र ही रवाना होगा। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। इंडिगो में, यात्रियों, चालक और विमान की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories