728 x 90

सिर्फ इमोशन से नहीं होती राज्य के विकास की परिकल्पना :उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश के सभी सिविल सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मैं देश के हर सिविल सेवक को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में, शासन में, सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सिविल सेवक विकास की

नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देश के सभी सिविल सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मैं देश के हर सिविल सेवक को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में, शासन में, सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सिविल सेवक विकास की दिशा तय करते हैं। सिविल सेवक नीतियों को जमीनी हकीकत में बदलने का माध्यम होते हैं।”
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज जयपुर में फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज़ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज भारत दुनिया का सबसे आकांक्षी देश है। हर व्यक्ति की इच्छाएं और अधिक बढ़ गई हैं। प्रतियोगी बढ़ गए हैं। और वो ओपेरा को कलाकृति से देखना लग गया है। ऐसी परिस्थिति में विकास की धारा थोड़ी भी कम होती है तो लोग बेचैन हो जाते हैं। बेचैनी है इसलिए Civil Services की बहुत बड़ी अहमियत है।”
धनखड़ ने भारत की संघीय शासन व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा “अलग-अलग दल अलग-अलग प्रांतों में शासन करते हैं, जिससे सिविल सेवा की अहमियत और भी बढ़ जाती है। उन्होंने सिविल सेवकों को “संघवाद के वास्तविक प्रहरी और रक्षक” बताते हुए कहा कि इस पावन दिन पर सिविल सेवकों को व्यवस्थित और नियमानुसार कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।” साथ ही इस अवसर पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “यदि सिविल सेवक राजनीतिक व्यवस्था, राजनेताओं या उद्योग, व्यापार, व्यवसाय और वाणिज्य के चुनिंदा लोगों के साथ गठजोड़ करते हैं, तो इससे सम्पूर्ण व्यवस्था कमजोर हो जाती है। सिविल सेवा का यह अनुचित मेल संघीय व्यवस्था के लिए भी अत्यंत खतरनाक है।”

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories