728 x 90

यादव की दो देशों की यात्रा से मध्यदेश को 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

यादव की दो देशों की यात्रा से मध्यदेश को 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

प्रकाश कुंज। भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि उनकी दुबई और स्पेन की यात्रा राज्य में विकास के नए द्वार खोलेगी और इन दोनों देशों की यात्रा से प्रदेश को 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। डॉ यादव ने कल देर रात स्वदेश वापसी के

प्रकाश कुंज। भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि उनकी दुबई और स्पेन की यात्रा राज्य में विकास के नए द्वार खोलेगी और इन दोनों देशों की यात्रा से प्रदेश को 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

डॉ यादव ने कल देर रात स्वदेश वापसी के बाद यहां संवाददाताओं से अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। इसके पहले स्टेट हैंगर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि इससे पूर्व भी जर्मनी, जापान और यूके आदि की यात्रा के दौरान वहां से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए बड़े प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। मध्यप्रदेश में निरंतर देश-विदेश से आ रहे निवेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में सहायक होंगे। मध्यप्रदेश वैश्विक निवेश का केंद्र बन रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव की स्पेन और दुबई यात्रा में 11 हजार 119 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 14 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति की जिंदगी बदलना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी इसके लिए प्रयत्न कर रहे हैं। गरीब, युवा, महिला, किसान सभी वर्गों को साथ लेकर विरासत सहेजने से लेकर विकास की गति बढ़ाने का दृढ़ संकल्प है।

उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री  मोदी अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने अपने 11 वर्ष के कार्यकाल में सात बार दुबई की यात्रा कर दो तरफा व्यापारिक और औद्योगिक साझेदारी को बढ़ाने का कार्य किया है। दुबई एक लघु विश्व की तरह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री की नीतियों का अनुसरण करते हुए उद्योग एवं व्यापार वर्ष 2025 में देश-विदेश से निवेश लाने के प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में दुबई और स्पेन की यात्रा महत्वपूर्ण रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में गत दो दशक विकास के दशक रहे हैं। वर्ष 2002-03 तक प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में जो स्थिति रही उसमें निर्णायक परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल को मध्यप्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन वर्षों में नागरिकों को यह अनुभव करवाया गया है कि सरकार क्या होती है। देश में गुजरात के बाद मध्यप्रदेश ऐसा राज्य होगा जो प्रधानमंत्री  मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां गुजरात में प्रधानमंत्री  मोदी ने सरदार सरोवर परियोजना में सबसे बड़े बांध को पूर्ण करवाकर राष्ट्र को समर्पित किया वहां मध्यप्रदेश के हित में अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाओं की स्वीकृति देकर उल्लेखनीय कदम उठाया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने भारत-स्पेन सांस्कृतिक सहयोग वर्ष की घोषणा की है। इस नाते उनकी स्पेन यात्रा अधिक प्रासंगिक हो गई है। इस वर्ष में अन्य गतिविधियों के साथ मध्यप्रदेश में स्पेन के कला और सांस्कृतिक जगत के प्रतिनिधियों और कलाकारों के मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. यादव ने दुबई और स्पेन की यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी दी। भारत के प्रमुख नगरों कोलकाता, कोयम्बटूर, सूरत, लुधियाना में भी सेक्टर वाइज बैठकों और संगोष्ठियों के माध्यम से मध्यप्रदेश में उद्योग क्षेत्र में नई इकाईयों की स्थापना के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन नौ अगस्त से पहले लाड़ली बहनाओं के खाते में 1500 रुपए पहुंचने वाले हैं। योजना में दी जाने वाली 1250 रुपए की मासिक राशि के अलावा रक्षाबंधन पर शगुन के रूप में अतिरिक्त 250 रुपए दिए जाएंगे।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories