728 x 90

आएंगे भोपाल, महिला शक्ति संभालेगी व्यवस्थाओं की कमान

आएंगे भोपाल, महिला शक्ति संभालेगी व्यवस्थाओं की कमान

प्रकाश कुंज । भोपाल, आगामी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्‍कर की 300 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल आयोजन में सम्मिलित होने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आएंगे, जिसकी खास बात ये होगी कि इस पूरे आयोजन की सभी व्यवस्थाएं महिला शक्ति संभालेगी। इस आयोजन की सरकार की तैयारियों के बीच भारतीय जनता

प्रकाश कुंज । भोपाल, आगामी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्‍कर की 300 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल आयोजन में सम्मिलित होने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आएंगे, जिसकी खास बात ये होगी कि इस पूरे आयोजन की सभी व्यवस्थाएं महिला शक्ति संभालेगी।

इस आयोजन की सरकार की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी का पूरा जोर इस बात पर है कि राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित किए जा रहे इस महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन की व्यवस्थाओं की समूची कमान महिलाओं के हाथों में हो। इसी को लेकर कल देर रात पार्टी प्रदेश कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने बहनों के सुहाग का बदला लिया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की सेना ने दुश्मन को घर में घुसकर मारा।

प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि जिस सम्मेलन की व्यवस्था संभालने वाली मातृशक्ति की बैठक इतनी विराट है, वह सम्मेलन कितना भव्य होगा।
डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने एक नहीं अनेक आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होल्कर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं, ऐसा वे अपने कार्यों से ही कर सकी हैं। अहिल्या बाई होल्कर ने अपने शासनकाल में सुशासन, देशभर के मंदिरों का जीर्णोंद्धार, न्यायप्रिय व्यवस्था और महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यों से आदर्श स्थापित किया है। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर अपनी सेना में भील बटालियन बनाईं। विधवा विवाह की प्रथा शुरू कराई और बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर होने वाले महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में भाग लेने भोपाल आ रहे हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें करीब ढाई लाख बहनें भाग लेंगी। सम्मेलन की समूची व्यवस्थाओं का नेतृत्व बहनें ही करेंगी। सभी महिलाओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी, उनका अलग-अलग काम होगा।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories