728 x 90

नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

12 जून 2025 को स्मृति वन सीकर रोड़ पर आयोजित किया जायेगा तीसरा योग शिविर प्रकाश कुंज । जयपुर  नगर निगम ग्रेटर द्वारा जयपुर योग महोत्सव-2025 के तहत लग रहे योग शिविरों के आयोजनों की श्रृखंला के अन्तर्गत बुधवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाचार्य ढाकाराम द्वारा योग मंत्रों

12 जून 2025 को स्मृति वन सीकर रोड़ पर आयोजित किया जायेगा तीसरा योग शिविर

प्रकाश कुंज । जयपुर  नगर निगम ग्रेटर द्वारा जयपुर योग महोत्सव-2025 के तहत लग रहे योग शिविरों के आयोजनों की श्रृखंला के अन्तर्गत बुधवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाचार्य ढाकाराम द्वारा योग मंत्रों के उच्चारण के साथ भस्त्रिका प्रणायाम, ताड़ासन, हास्य योग करवाये गये साथ ही योग करने के फायदे भी बताये।

उन्होंने बताया कि योग करने से मानसिक एवं शारीरिक रूप से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इसलिये प्रतिदिन 15 मिनट योग के लिये निकाले। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर में गतवर्षो से लगातार 9.30 बजे से 9.45 बजे तक योग मंत्रों के साथ योगाभ्यास किया जाता है। अब यह योगाभ्यास 9.45 बजे से 10.00 बजे तक किया जायेगा। इससे कार्मिकों के कार्यो में कुशलता आती है शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga of One Earth, One Health” है। इसीलिये योग शिविरों में पौधारोपण किया जा रहा है यज्ञ भी किया जा रहा है। जिससे मन की शुद्धि के साथ-साथ पर्यावरण की भी शुद्धि हो सके।

गौरतलब है कि नगर निगम ग्रेटर द्वारा 8 जून से प्रातः 6.00 बजे से विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाये जा रहे है प्रथम शिविर झोटवाड़ा के बायोडायवर्सिटी पार्क में लगाया गया। दूसरा शिविर नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर लगाया गया एवं आगामी शिविर 12 जून को स्मृति वन सीकर रोड़ पर आयोजित किया जायेगा। इसके बाद 13 जून को सिटी पार्क मानसरोवर में शिविर लगाया जायेगा।  14 एवं 15 जून को 30 घंटे अखंड योग का आयोजन हरिशचंद तोतुका भवन नारायण सिंह सर्किल किया जायेगा जिसमें 100 से अधिक संस्था भाग लेगी जिसमें योग के साथ अनवरत यज्ञ भी किया जायेगा जिससे पर्यावरण शु़द्ध होगी।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories