728 x 90

पटियाला:पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

पटियाला:पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

पटियाला ।  पंजाब में पटियाला पुलिस ने बुधवार  को  एक बड़ी  सफलता  हासिल करते  हुए   नियमित  गश्त  के   दौरान   गैंगस्टर  गुरचरण  सिंह  उर्फ  ​​कालू  को गिरफ्तार  किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर अवैध .32 बोर पिस्तौल से चार राउंड फायर किए। उन्होने कहा कि अत्यंत संयम

पटियाला ।  पंजाब में पटियाला पुलिस ने बुधवार  को  एक बड़ी  सफलता  हासिल करते  हुए   नियमित  गश्त  के   दौरान   गैंगस्टर  गुरचरण  सिंह  उर्फ  ​​कालू  को गिरफ्तार  किया।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर अवैध .32 बोर पिस्तौल से चार राउंड फायर किए। उन्होने कहा कि अत्यंत संयम बरतते हुए पुलिस टीम द्वार आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने से आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
डीजीपी ने कहा कि  गिरफ्तार  अपराधी  एक  शातिर अपराधी है,  जिसके  खिलाफ डकैती, सशस्त्र डकैती और एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध सहित आठ से अधिक मामले दर्ज हैं।  पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और पंजाब के नागरिकों के लिए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने मिशन में दृढ़ है।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories