728 x 90

डिजिटल म्यूजियम से लोगों को मिल रही राजनीतिक इतिहास की जानकारी: देवनानी

डिजिटल म्यूजियम से लोगों को मिल रही राजनीतिक इतिहास की जानकारी: देवनानी

प्रकाश कुंज ।  बीकानेर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधानसभा में ‘राजनीतिक आख्यान संग्रहालय’ (डिजिटल म्यूजियम) बनाया गया है जिसमें वर्ष 1952 से लेकर राजस्थान के अब तक के राजनीतिक सफर को दर्शाया गया है। देवनानी ने राजस्थान में बीकानेर के शिक्षा निदेशालय में चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने

प्रकाश कुंज ।  बीकानेर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधानसभा में ‘राजनीतिक आख्यान संग्रहालय’ (डिजिटल म्यूजियम) बनाया गया है जिसमें वर्ष 1952 से लेकर राजस्थान के अब तक के राजनीतिक सफर को दर्शाया गया है।

देवनानी ने राजस्थान में बीकानेर के शिक्षा निदेशालय में चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को कागजरहित बनाने का प्रयास किया है। विधानसभा की अंदरूनी सज्जा को गुलाबी नगरी की तर्ज पर गुलाबी किया गया है। विधानसभा के म्यूजियम को आमजन से जोड़ा गया है। यहां पर्यावरण से लेकर अन्य विषयों पर सतत रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि युवा संसद का आयोजन किया गया है। अधिकारी विधायिका के प्रति जवाबदेह रहें, इस दिशा में भी सतत कार्य किये जा रहे हैं। विधानसभा के प्रश्नों, ध्यानाकर्षण और याचिका के उत्तर समयबद्ध प्राप्त किए जा रहे हैं। शिक्षा निदेशालय में अधिकारियों से वार्ता के दौरान उन्होंने शाला दर्पण और कर्मचारी व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की और आवश्यक सुझाव दिए।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories