728 x 90

महाराष्ट्र में बारिश के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी

महाराष्ट्र में बारिश के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी

प्रकाश कुंज ।  मुंबई  महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी की गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के तटवर्ती कोकण क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट घोषित किया जबकि राज्य के शेष क्षेत्रों को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है। आईएमडी ने आज

प्रकाश कुंज ।  मुंबई  महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी की गयी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के तटवर्ती कोकण क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट घोषित किया जबकि राज्य के शेष क्षेत्रों को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है।

आईएमडी ने आज मुंबई में भारी से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

विभाग ने कहा है कि सुबह नौ बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, 79 प्रतिशत आर्द्रता और 15 प्रतिशत बारिश के आसार हैं।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories