728 x 90

दैव प्रतिमाओं की विधि-विधान से हुई प्रतिष्ठा

दैव प्रतिमाओं की विधि-विधान से हुई प्रतिष्ठा

बाँसवाड़ा /जन-जन की आस्था के सदियों प्राचीन धर्मधाम श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर पर धूमधाम से आयोजित 3 दिवसीय पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को विभिन्न दैव प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा, शिखर कलश स्थापना, नौकुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ सम्पन्न हो गया। हजारों श्रृद्धालुओं की मौजूदगी के बीच सम्पन्न हुए इस ऐतिहासिक

बाँसवाड़ा /जन-जन की आस्था के सदियों प्राचीन धर्मधाम श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर पर धूमधाम से आयोजित 3 दिवसीय पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार को विभिन्न दैव प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा, शिखर कलश स्थापना, नौकुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ सम्पन्न हो गया। हजारों श्रृद्धालुओं की मौजूदगी के बीच सम्पन्न हुए इस ऐतिहासिक महोत्सव ने भक्ति का ज्वार उमड़ा दिया।

रविवार को श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव की प्राचीन प्रतिमाओं की पुनर्प्रतिष्ठा के साथ ही शिव जलाधारी, श्री शीतला माता, पार्वती, श्री हनुमानजी, नंदी, रिद्धि-सिद्धि आदि के श्रीविग्रहों तथा शिखर कलश व ध्वज दंड की प्रतिष्ठा हुई। नौ कुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इसमें प्रधान कुण्ड पर मुख्य यजमान निवर्तमान सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी एवं परिवारजनों ने पूर्णाहुति दी।

रविवार मध्याह्न में लालीवाव पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदास जी महाज, बड़ा रामद्वारा के प्रमुख संत श्री रामप्रकाश रामस्नेही महाराज तथा अन्य संत-महात्माओं के सान्निध्य में मुख्य यजमान सहित अन्य यजमानों एवं उनके परिवारजनों ने यज्ञ कुण्डों में पूर्णाहुति दी।

 स्थापित देवताओं एवं रजत यंत्रों का पूजन

यज्ञ शाला में स्थापित देवता पूजन और विभिन्न प्रतिमाओं के रजत यंत्रों के पूजन के उपरान्त गया। इसके बाद शिखर प्रतिष्ठा हुई। इसमें श्री केदारेश्वर मन्दिर के शिखर व ध्वज दंड के यजमान शरद व्यास, श्री कपिल गणेश के शिखर यजमान जैनेन्द्र त्रिवेदो व शीतला माता के शिखर यजमान अनन्त जोशी ने शिखर पूजन व प्रतिष्ठा की। इसके पस्चात श्री कपिल गणेश, शीतला माता और हनुमान विग्रह, शिव परिवार की भी स्थापना की गई।

धर्म परम्पराओं के पालन का आह्वान

संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों में सनातन परम्पराओं के संरक्षण-संवर्धन में धार्मिक आयोजनों एवं श्रृद्धालुओं की उत्साही भागीदारी को अहम् बताते हुए धर्म को आत्मसात करते हुए जगत के कल्याण में समर्पित होने का आह्वान किया। मन्दिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष सुभाष त्रिवेदी, सचिव अनन्त जोशी, कोषाध्यक्ष अरविन्द पाठक तथा कार्यकर्ताओं ने संत-महात्माओं और महोत्सव पूर्णाहुति में आए सभी विशिष्टजनों का उपरणा पहना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

इस दौरान् प्रधान आचार्य पं. पंकज पण्ड्या एवं पं. भावेश पण्ड्या तथा प्रतिष्ठा आचार्य पं. यज्ञनारायण पण्ड्या और उपाचार्य पं. कमलकान्त पण्ड्या, प्र. प्रदीप भट्ट आदि के निर्देशन एवं आचार्यत्व में महोत्सव के समस्त विधान पूर्ण हुए।

नौ कुण्डों में यज्ञानुष्ठान के उपरान्त पूर्णाहुति 

महोत्सव के प्रतिष्ठा अनुष्ठान एवं नौकुण्डीय यज्ञकर्म के मुख्य यजमान पूर्व सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी सहित यजमान परिवारों में सम्मिलित संतोष त्रिवेदी, सुभाष त्रिवेदी, प्रज्ञा जोशी, अनन्त जोशी, प्रतिभा जोशी, हेमन्त जोशी, महादेवी जोशी, देवकीनंदन जोशी, विमला सनाढ्य, अमृतलाल सनाढ्य, चारवी भट्ट, अचल भट्ट, अंतिम पण्ड्या, दीपेश पण्ड्या, स्वाति व्यास, शरद व्यास, पुष्पादेवी भट्ट, रिया जोशी, वार्तिक जोशी आदि ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। शिखर कलश प्रतिष्ठा शरद व्यास एवं परिवार ने की।

आरंभ में ट्रस्ट अध्यक्ष श्री सुभाष त्रिवेदी ओर सुभाष भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालक व सचिव अनंत जोशी ने कपिल केदारेश्वर मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव की समितियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ ही सदस्यों, युवाओं, महिला मण्डल तथा बड़ी संख्या में भक्तों और विभिन्न आयोजनों में समर्पित भागीदारी के साथ सहयोग देने वालों के साथ ही विशेष सहयोग के लिए ट्रस्ट की ओर से धर्मेन्द्र तेली, विनोद तेली, जयेश त्रिवेदी, मनीष पाठक, रजत जोशी, प्रशान्त भट्ट, विजय शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि का आभार व्यक्त किया गया।

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories