प्रकाश कुंज । भोपाल राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। आज प्रदेश के ग्यारह जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आने वालों कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। राजधानी भोपाल में भी भीषण गर्मी से आम जनजीवन
प्रकाश कुंज । भोपाल राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। आज प्रदेश के ग्यारह जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आने वालों कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। राजधानी भोपाल में भी भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने और राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश में कल का दिन जून महीने का सबसे गर्म दिन रहा, जहां लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे प्रचंड गर्मी का दौर देखा जा रहा है। सुबह से ही गर्मी के सख्त तेवर के चलते काम पर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आज दिन में प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं कहीं लू का प्रभाव देखने का मिल सकता है। प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने के चलते आने वालों कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।
राजधानी भोपाल में कल गर्मी के तेवर सख्त रहने के बाद आज सुबह से गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप का गर्म हवाओं के चलते भीषण गर्मी का दौर देखा जा रहा है। गर्मी के चलते अपने काम पर जाने वालों लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल में आने वालों कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा।