728 x 90

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी चिंता का विषय-गहलोत

जयपुर  ।  राजस्थान के पूर्व  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा एवं आईएएस अधिकारी नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी को सभी प्रदेशवासियों के लिए बेहद गंभीर चिंता का विषय बताया है। गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री को तीसरी बार ऐसी धमकी दी गई

जयपुर  ।  राजस्थान के पूर्व  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने  मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा एवं आईएएस अधिकारी नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी को सभी प्रदेशवासियों के लिए बेहद गंभीर चिंता का विषय बताया है।

गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री को तीसरी बार ऐसी धमकी दी गई है। अब आमजन को चिंता सता रही है कि  जब  मुख्यमंत्री को ही इस तरह धमकी दी  जा रही है तो आम आदमी  की  सुरक्षा  का क्या होगा।
उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़  साल  से हत्या , लूट,  रेप,  चोरी समेत तमाम अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं  एवं सरकार का ध्यान केवल  अपराध  के आंकड़े कम कर दिखाने में  ही  है।  मुख्यमंत्री  के  ही गृह  मंत्री  होते  हुए  भी  ऐसी  स्थिति  बनती जा  रही  है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता पूछ रही है कि आखिर इस स्थिति में कब सुधार होगा।

Posts Carousel

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos

Categories